Yun Hasraton Ke Daag Lyrics in Hindi with Meaning.
यूँ हसरतों के दाग़
मोहब्बत में धो लिये
खुद दिल से दिल की बात कही
और रो लिये
घर से चले थे हम तो
खुशी की तलाश में
ग़म राह में खड़े थे
वो ही साथ हो लिये
खुद दिल से दिल की बात कही
और रो लिये
मुरझा चुका है फिर भी ये दिल
फूल ही तो है
अब आप की खुशी
इसे काँटों में तोलिये
खुद दिल से दिल की बात कही
और रो लिये
होठों को सी चुके तो
ज़माने ने ये कहा
ये चुप सी क्यों लगी है
अजी कुछ तो बोलिये
खुद दिल से दिल की बात कही
और रो लिये