A beautiful Bhajan Raghupati Raghav Lyrics in Hindi. रघुपति राघव राजाराम in Hindi.
रघुपति राघव राजा राम,
पतित पावन सीता राम।।
सुन्दर विग्रह मेघश्याम,
गंगा तुलसी शालग्राम।
रघुपति राघव राजा राम,
पतित पावन सीता राम।।
भद्रगिरीश्वर सीताराम,
भगत जनप्रिय सीताराम।
जानकी रमणा सीताराम,
जय जय राघव सीताराम।।
जय रघुनंद जय सियाराम,
जानकी वल्लभ सीताराम।
रघुपति राघव राजा राम,
पतित पावन सीता राम।।
कौशल्या के प्यारे राम,
दशरथ राज दुलारे राम।
रघुपति राघव राजा राम,
पतित पावन सीता राम।।
लखन भरत के प्यारे राम,
हनुमत के हो सहारे राम।
रघुपति राघव राजा राम,
पतित पावन सीता राम।।
रात को निंदिया दिन तो काम,
कभी भजोगे प्रभु का नाम।
करते रहिये अपने काम,
लेते रहिये हरि का नाम।।
रघुपति राघव राजा राम,
पतित पावन सीता राम।।