This is gazal humko kiske gham ne mara lyrics in Hindi and English. हमको किसके ग़म ने मारा Gazal by Gulam Ali.
दिल की चोटों ने कभी चैन से रहने न दिया
जब चली सर्द हवा मैंने तुझे याद किया
इसका रोना नहीं क्यूँ तुमने किया दिल बर्बाद
इसका ग़म है कि बहुत देर में बर्बाद किया
हमको किसके ग़म ने मारा,
ये कहानी फिर सही
किसने तोड़ा दिल हमारा,
ये कहानी फिर सही
दिल के लूटने का सबब
पूछो न सबके सामने
नाम आएगा तुम्हारा,
ये कहानी फिर सही
नफरतों के तीर खा कर,
दोस्तों के शहर में
हमने किस किस को पुकारा,
ये कहानी फिर सही
क्या बताएं प्यार की बाजी,
वफ़ा की राह में
कौन जीता कौन हारा,
ये कहानी फिर सही