Hame Aur Jeene Ki Lyrics – हमें और जीने की चाहत ना होती 1983

Hame Aur Jeene Ki Lyrics in Hindi And English. हमें और जीने की चाहत ना होती song is from 1983 movie “Agar Tum Na Hote”.

हमें और जीने की
चाहत ना होती
अगर तुम ना होते,
अगर तुम ना होते

तुम्हें देख के तो
लगता है ऐसे
बहारों का मौसम
आया हो जैसे
दिखाई ना देती
अंधेरों में ज्योती
अगर तुम ना होते..

हमें जो तुम्हारा
सहारा ना मिलता
भंवर में ही रहते,
किनारा ना मिलता
किनारे पे भी तो,
लहर आ डुबोती
अगर तुम ना होते..

न जाने क्यो दिल से,
ये आवाज़ आई
मिलन से है बढ़ के
तुम्हारी जुदाई
इन आँखों के आँसू ना
कहलाते मोती
अगर तुम ना होते..

Hame Aur Jeene Ki Lyrics Video

Scroll to Top