Jaane Woh Kaise Log The Lyrics – जाने वो कैसे 1957

Jaane Woh Kaise Log The Lyrics in Hindi. जाने वो कैसे लोग थे song from bollywood’s 1957 movie Pyasa.

जाने वो कैसे लोग थे जिनके
प्यार को प्यार मिला
हमने तो जब कलियाँ माँगी
काँटों का हार मिला

खुशियों की मंज़िल ढूँढी तो
ग़म की गर्द मिली
चाहत के नग़मे चाहे तो
आहें सर्द मिली
दिल के बोझ को दूना कर गया
जो ग़मखार मिला
हमने तो जब…

बिछड़ गया हर साथी देकर
पल दो पल का साथ
किसको फ़ुरसत है जो थामे
दीवानों का हाथ
हमको अपना साया तक
अक्सर बेज़ार मिला
हमने तो जब…

इसको ही जीना कहते हैं
तो यूँ ही जी लेंगे
उफ़ न करेंगे लब सी लेंगे
आँसू पी लेंगे
ग़म से अब घबराना कैसा,
ग़म सौ बार मिला
हमने तो जब कलियाँ माँगी
काँटों का हार मिला

Jaane Woh Kaise Log The Lyrics Video

Credit:

Lyricist: Sahir Ludhianvi
Singer: Hemant kumar
Music Director: Sachin Dev Burman
Movie: Pyaasa (1957)

For more Beautiful Song Lyrics

Tags:

Jaane Woh Kaise Log The Lyrics in Hindi. #JaaneWohKaiseLogTheLyrics जाने वो कैसे लोग थे जिनको लिरिक्स song by Sachin Dev Burman. 

Scroll to Top